मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता दो मासूम बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील और तत्पर कार्यवाही की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चियों को सुरक्षित तलाश कर लिया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला तगायान, कस्बा एवं थाना चरथावल निवासी हारून पुत्र शाहिद की दो नाबालिग भांजियां खेलते-खेलते घर से काफी दूर निकल गई थीं। काफी देर तक परिजनों ने अपने स्तर पर बच्चियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिवार वालों ने थाना चरथावल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार ने अपनी टीम के साथ बच्चियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लेकर लगातार खोजबीन जारी रखी।
अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों बच्चियों को मदनी पब्लिक स्कूल के पास से मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चियों को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बरामदगी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकुमार के अलावा कांस्टेबल तेजेन्द्र धामा, राहुल गिरी, महिला कांस्टेबल नीरज और पिंकी शामिल रहीं। पुलिस की इस मानवीय पहल और सक्रियता को क्षेत्र में काफी सराहा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम