मुजफ्फरनगर: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से चलाए जा रहे पुलिस अभियान के अंतर्गत थाना खतौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान” के तहत थाना खतौली पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन पहचान” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 29 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित थे तथा न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम कश्यप निवासी मुबारिकपुर, यामीन व राजू निवासी ग्राम तिगाई, अरविंद निवासी मढकरीमपुर, सोनू उर्फ अखिलेश एवं विजेन्द्र निवासी शाहपुर तथा रणवीर निवासी पिपलहेड़ा शामिल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी, मारपीट, धमकी, लूट की तैयारी एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
थाना खतौली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय शर्मा, उपनिरीक्षक राजीव तेवतिया सहित कांस्टेबल रोहित कुमार, सुमित शर्मा, रोबिन कुमार और सुशील भाटी शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंसूरपुर पुलिस की बड़ी सफलताः 36 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Weather: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
श्रीगंगानगर में अनोखी पहलः पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, विद्यार्थियों को बचत का संदेश
शाहजहांपुर में NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी
जम्मू–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, कश्मीर कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक छलांग
Mumbai Hit and Run: सीवर की सफाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
Weather Today: नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी-बारिश का दौर शुरू, 21 जिलों में अलर्ट
शिमला में बढ़ी सैलानियों की चहल-पहल, 80 फीसदी तक होटल फुल
Jaunpur: बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या, गाड़ी रोककर बदमाशों ने चलाईं गोलियां
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल