मुजफ्फरनगरः जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी पर्व एवं त्योहार—संत रविदास जयंती एवं शब-ए-बारात—को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने की। बैठक में जनपद के गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सदस्यों से आगामी त्योहारों को लेकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आशंकाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं, इन्हें मिल-जुलकर सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ, आपत्तिजनक या असत्य सूचना साझा न करे, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि संत रविदास जयंती एवं शब-ए-बारात के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं, जुलूसों एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा पूर्व निर्धारित मार्गों एवं समय-सारिणी का पालन किया जाए।
बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी नागरिकों से शांति, अनुशासन एवं आपसी सम्मान बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल
भक्ति में डूबा विजयपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब
35 वर्षों की सेवा के बाद अध्यापिका ललिता शर्मा को भावभीनी विदाई
जन्मदिन का जश्न बना मातम: अजमेर के बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत, 12 से अधिक घायल
ओबरा बीटीपीएस में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को मिला नया तोहफा
MP: बरगी डैम हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
झांसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिए सख्त निर्देश
शादी से लौटते समय सड़क हादसे में ढोलक मास्टर की मौत, खुशियां पल भर में मातम में बदलीं
झांसी में अवैध खनन पर सख्त रुख: जिलाधिकारी गौरांग राठी की चेतावनी, 1.47 करोड़ का जुर्माना
झांसी में डीएम गौरांग राठी की अभिनव पहल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत का मौके पर निस्तारण