मुजफ्फरनगरः जनपद के थाना मीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक साथी को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर राजीव शर्मा के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के मुताबिक 29 और 30 जनवरी की रात्रि थाना मीरापुर पुलिस कुतुबपुर झाल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहर पटरी की ओर भाग निकले। पीछा करने पर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागे।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शहनवाज पुत्र सरफराज निवासी ग्राम तिलौरा थाना जानसठ घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त नौमान पुत्र सरफराज को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त शहनवाज थाना मीरापुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंसूरपुर पुलिस की बड़ी सफलताः 36 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Weather: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
श्रीगंगानगर में अनोखी पहलः पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, विद्यार्थियों को बचत का संदेश
शाहजहांपुर में NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी
जम्मू–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, कश्मीर कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक छलांग
Mumbai Hit and Run: सीवर की सफाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
Weather Today: नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी-बारिश का दौर शुरू, 21 जिलों में अलर्ट
शिमला में बढ़ी सैलानियों की चहल-पहल, 80 फीसदी तक होटल फुल
Jaunpur: बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या, गाड़ी रोककर बदमाशों ने चलाईं गोलियां
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल