मुजफ्फरनगरः जनपद में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 29 जनवरी गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था द्वारा ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत माननीय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रीना पवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रीना पवार ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों पर भी गहरा आघात करता है। समाज को मिलकर इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
इस मौके पर बाल कल्याण समिति सदस्य संदीप राठी ने कहा कि प्रत्येक बालक और बालिका का पहला अधिकार शिक्षा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से पहले बालिका एवं 21 वर्ष से पहले बालक का विवाह करना कानूनन अपराध है। ऐसे अपराध में शामिल सभी व्यक्ति समान रूप से दोषी माने जाते हैं, जिन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दो वर्ष की सजा का प्रावधान है।
जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था के ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से सदर तहसील क्षेत्र सहित जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख स्थानों—मीनाक्षी चौक और शिव चौक—पर प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था से गौरव मालिक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सचिन, मोहन सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
इसौली विधायक ताहिर खान ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सड़क, बिजली और किसानों की समस्याओं को उठाया
2026-06-16
झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में 77 वर्षीय रेल पेंशनर की जटिल सर्जरी सफल, मिला नया जीवन
2026-06-16
विश्व रक्तदाता दिवस पर गोपाल विजयवर्गीय सम्मानित, जागरूकता में योगदान को मिली सराहना
2026-06-16
2026-06-16
सोनभद्र में ‘सनातन और भारत वर्ष’ विषय पर हुआ भव्य आयोजन, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने रखे विचार
2026-06-16
2026-06-16
रुद्रप्रयाग: 30 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF के जवानों ने सुरक्षित निकाला
2026-06-16
अभिषेक बनर्जी के करीबी मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, हत्या के मामले में पूछताछ करेगी पुलिस
2026-06-16
हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी की साइट ऑफिस में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव
2026-06-16
लखनऊ में फर्जी IPS की खुली पोल, चाय वाले से झगड़े के बाद गिरफ्तार
2026-06-16
छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली, आयोग ने दी नई टैरिफ दरों को मंजूरी, जानें नए रेट
2026-06-16
वोर्टेक्स कप 2026 प्रशासन XI की धमाकेदार जीत, आरण बिल्ली ने चंदौली XI को हराकर फाइनल का टिकट कटाया
2026-06-15
भाजपा सरकार जनता को जाति-धर्म में उलझा रही है: कप्तान सिंह राजपूत
2026-06-15
खाटू श्याम मंदिर के बाहर लगा वाटर फ्रीजर महीनों से खराब, श्रद्धालु पानी के लिए परेशान
2026-06-15
निकाह में कथित रुपये की मांग पर विवाद, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
2026-06-15