बाराबंकी : अयोध्या-फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को बाराबंकी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके आगमन पर लोकतंत्र सेनानियों द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। सांसद ने बाराबंकी सर्किट हाउस में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में सांसद अवधेश प्रसाद ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कई योजनाओं में आने वाली अनियमितताओं को गंभीरता से लिया और संबंधित मामलों की जांच के लिए समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांसद ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। बैठक के बाद, सांसद अवधेश प्रसाद दरियाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा राजीव प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्व. राजा राजीव प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा, "स्व. राजा राजीव प्रताप सिंह एक सरल, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे। उन्होंने हमेशा जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी और उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और जनसेवा के कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।"
श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या जनपद के निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने स्व. राजा राजीव प्रताप सिंह की जनसेवा और संघर्ष के उदाहरणों को साझा करते हुए कहा कि वे हमेशा आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे। उन्होंने समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं के लिए स्व. राजा के आदर्शों को प्रेरणा स्रोत बताया। राजा रितेश सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह ने भी अपने पिताजी की सामाजिक सेवा को याद करते हुए कहा, "हमारे पिताजी ने जो जनता की सेवा की थी, वह इस जनसैलाब का उदाहरण है। मैं भी उनके मार्ग पर चलकर जनता की सेवा करता रहूंगा।" सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्व. राजा के योगदान को सराहा। इस मौके पर प्रदेश सचिव मोहम्मद अली भी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
श्रीगंगानगर में अनोखी पहलः पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, विद्यार्थियों को बचत का संदेश
शाहजहांपुर में NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी
जम्मू–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, कश्मीर कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक छलांग
Mumbai Hit and Run: सीवर की सफाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
Weather Today: नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी-बारिश का दौर शुरू, 21 जिलों में अलर्ट
शिमला में बढ़ी सैलानियों की चहल-पहल, 80 फीसदी तक होटल फुल
Jaunpur: बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या, गाड़ी रोककर बदमाशों ने चलाईं गोलियां
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल
भक्ति में डूबा विजयपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब
35 वर्षों की सेवा के बाद अध्यापिका ललिता शर्मा को भावभीनी विदाई