सुल्तानपुरः मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत मंगलवार को थाना बंधुआकला क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल, बबुरी पूरे में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक करना था।
मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिसमें शामिल थे:
1090 (वूमेन पावर लाइन)
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
181 (महिला हेल्पलाइन)
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)
101 (फायर सर्विस)
112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन)
टीम ने बताया कि किसी भी संकट या जरूरत की स्थिति में ये हेल्पलाइन नंबर महिलाओं और बच्चों की तत्काल सहायता के लिए सक्रिय हैं। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सशक्त होने और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक विपिन पाठक, मुख्य आरक्षी माया देवी, मुख्य आरक्षी माधुरी देवी और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व और साहसिक निर्णय लेने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में रीना सिंह, सरवत फातिमा, शीला पाल, सुमित्रा यादव और अर्चना शुक्ला जैसी समर्पित शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। ग्रामीण क्षेत्र की कई महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे यह कार्यक्रम जागरूकता की दिशा में एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04