Lucknow Blast : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में जिस मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। वहीं इस हादसे में 50 वर्षीय फैक्ट्री संचालक आलम और उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुन्नी की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया और घायलों को केजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और बचाव दल लगातार राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। फिलहाल, इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और राहत कार्य में कोई बाधा न आए।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट उस मकान में हुआ जहां पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आलम का पूरा मकान जमींदोज हो गया है और आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं। इस हादसे के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुडम्बा में हुए विस्फोट की घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका उचित उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी