Jammu-Kashmir Today Weather : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी है। सोमवार को मिनिमर्ग और जोजिला दर्रे पास पर हल्की बर्फबारी (Snowfall) हुई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान सामान्य से नीचे रहा, घाटी में कई जगहों पर तापमान जमा देने वाले बिंदू से नीचे बना हुआ है। जबकि श्रीनगर (Weather Srinagar) में तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस बीच सोमवार को मिनिमर्ग और जोजिला दर्रे पर हुई बर्फबारी लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। जोजिला दर्रे पर हुई यह सीजन की पहली बर्फबारी है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।
कश्मीर मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 0.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर एयरपोर्ट में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस, बडगाम में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 0.3 डिग्री सेल्सियस, पंपोर में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस, गंदेरबल में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस, सोनमर्ग में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस, ज़ेथन राफियाबाद में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस और बारामूला में माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा जम्मू में 9.6, बनिहाल में 3.5, बटोटे में 4.6, कटरा में 9.4, भद्रवाह में 3.7, कठुआ में 7.4, उधमपुर में 5.8 , रामबन में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। जबकि सांबा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 2.8 डिग्री सेल्सियस, किश्तवाड़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस और रियासी में 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा वैली में माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
उधर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिनीमार्ग और जोजिला दर्रे पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि ट्रैफिक में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे में हुई ताजा बर्फबारी सीजन की पहली बर्फबारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Noida Protest : नोएडा में फिर कर्मचारियों ने काटा बवाल, भारी पुलिस बल तैनात
डिवाई में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा साहेब की भव्य शोभा यात्रा, गूंजे 'जय भीम' के नारे
सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
भीषण गर्मी में राहत: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं को वितरित किया ORS
भरतपुर में मनाई गई भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती, जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गूंजी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Sultanpur: आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, एमएलसी ने की विद्यालय गोद लेने की घोषणा