झांसीः झांसी रेलवे ने अब आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, पहले आरक्षण चार्ट प्राथमिकता के आधार पर कम से कम 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। यह नियम 14/15 जुलाई 2025 से लागू होगा।
रेलवे के अनुसार, अभी तक आरक्षण चार्ट ट्रेन खुलने से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था, जिससे वेटिंग टिकट वालों को जानकारी देर से मिलती थी और कई बार सीट कन्फर्म न होने पर समय की कमी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ती थी। इसमें संशोधन करते हुए, रेलवे ने अब कम से कम 8 घंटे पहले चार्ट तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया है।
झांसी मंडल से प्रतिदिन लगभग 133 ट्रेनें गुजरती हैं। रेलवे ने झांसी मंडल से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों में आरक्षण चार्ट फीड करने की तैयारी कर ली है। रेलवे के अनुसार, सुबह 5:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 9:00 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। दोपहर 14:00 बजे से रात 11:59 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट प्राथमिकता के अनुसार 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इस नए नियम से वेटिंग टिकट धारकों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के पास विकल्प होंगे क्योंकि उन्हें कन्फर्मेशन की जानकारी पहले मिलेगी। दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की वर्तमान व्यवस्था यथावत रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09
बिहार में मौसम का कहरः सीतामढ़ी में कच्चे मकान पर गिरा पेड़, 5 लोगों की मौत
2026-06-09
2026-06-09
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के दो रंग, 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में लू की चेतावनी
2026-06-09
UP Weather: मध्य-पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मौसमीय तंत्र, 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
2026-06-09
Police Recruitment Exam: झांसी में कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
2026-06-08
झांसी डीएम ने जनसंवाद में ग्राम मवई की सड़क और जलनिकासी समस्या का कराया समाधान
2026-06-08
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, चार प्रस्ताव पारित
2026-06-08
Bihar Cabinet Meeting : सासामूसा चीनी मिल के बकाया भुगतान को मंजूरी, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
2026-06-08
झांसी में आयुष्मान भारत योजना पिछड़ी, 8 साल में सिर्फ 60% लाभार्थियों के बने कार्ड
2026-06-08
Pilibhit: भ्रष्टाचार के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एक लाइनहाजिर
2026-06-08
गुजरात में ‘विकास भी, विरासत भी’ का विजन हुआ साकार, पिछले एक दशक में बने 5 नए म्यूजियम
2026-06-08
West Bengal: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले
2026-06-08
यूरिया की कमी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पंजाब के 22 जिलों में जोरदार प्रदर्शन
2026-06-08