झांसीः झांसी में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दलाल ने योजना का लाभ दिलाने के बदले एक महिला लाभार्थी से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मामला सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवाजी नगर निवासी भगवती देवी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदनकर्ता हैं। आरोप है कि एक दलाल ने उनसे मकान स्वीकृत कराने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की। तय योजना के अनुसार जब दलाल रिश्वत की रकम लेने भगवती देवी के घर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद पार्षद प्रतिनिधियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की।
इसी दौरान दलाल के मोबाइल पर एक फोन आया। प्रतिनिधि जैसे ही बातचीत में उलझे, दलाल मौके का फायदा उठाकर अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पार्षद प्रतिनिधियों ने दलाल की मोटरसाइकिल और उसका वीडियो साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंप दिया।
पार्षदों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पहले ही मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें शहर में सक्रिय दलालों के बारे में चेताया गया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि दलाल पैसे न देने पर आवेदन निरस्त कराने की धमकी देते हैं।
हालांकि, वीडियो और वाहन पुलिस को सौंपे जाने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि व्यस्तता के चलते तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए शीघ्र पत्र भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता किस्तों में दी जाती है। इसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ दलाल भोले-भाले लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया, यूपी में बढ़ेगी पहुंच
2026-06-14
2026-06-14
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13