झांसीः मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत के 890 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जनपद के पांच अलग-अलग थानों में दर्ज 14 अभियोगों से संबंधित थी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया।
यह कार्यवाही 18 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक B B G T S Murthy के निर्देशन में की गई। इस दौरान एसपी सिटी प्रीती सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी अमरनाथ सिंह सहित विभिन्न थानों के मालखाना हेड मोहर्रिर मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने की। यह पूरी कार्रवाई मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी जी-2, 3, 4 ग्रोथ सेंटर, यूपीएसआईडीसी बिजौली झांसी में संपन्न कराई गई।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद के थाना रक्सा, बड़ागांव, टहरौली, बरुआसागर और बबीना में दर्ज मामलों से जब्त किए गए मादक पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखकर विनिष्टीकरण कमेटी के समक्ष नष्ट किया गया। इन सभी मामलों में अलग-अलग मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए थे।
थाना रक्सा से संबंधित एक अभियोग में 450 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था। वहीं थाना बड़ागांव के छह अभियोगों से कुल 121 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला। थाना टहरौली के तीन अभियोगों से 2 किलोग्राम 659 ग्राम, थाना बरुआसागर के तीन मामलों से 4 किलोग्राम 350 ग्राम तथा थाना बबीना के एक अभियोग से 311 किलोग्राम 437 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ था।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम