मुज़फ्फरनगर: पुलिस प्रशासन द्वारा गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रही सख़्त कार्रवाई के तहत आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर इमरान उर्फ़ लाला के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 12.5 लाख रुपये की अवैध अचल संपत्ति को ज़ब्त कर लिया।
यह संयुक्त कार्रवाई 25 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, नायब तहसीलदार सदर हरेन्द्र, तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन्स आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने थाना खालापार क्षेत्र में स्थित ग्राम सूजडू में दबिश देते हुए उक्त संपत्ति पर जब्ती की कार्रवाई पूरी की।
अभियुक्त इमरान उर्फ़ लाला, निवासी ग्राम लीकड़ा पट्टी सूजडू, थाना खालापार, मुज़फ्फरनगर, के विरुद्ध कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इमरान लंबे समय से गौकशी सहित अन्य जघन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिनसे उसने अवैध रूप से भारी धन अर्जित किया। इसी अवैध आय से उसने थाना खालापार क्षेत्र में अचल संपत्ति खरीदी थी, जिसे अब गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत ज़ब्त कर लिया गया।
जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, उनकी कुल कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के अवैध आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक प्रभाव पड़ेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Shimla में HRTC ड्राइवर से मारपीट, कर्मचारियों का हंगामा, स्काॅर्पियो सवार 4 लोग गिरफ्तार
अयोध्या में 17.42 करोड़ से बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, ‘कचरे से कला’ थीम पर जीवंत होंगी रामायण कथाएं
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस