Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित देश के 16 राज्योंं में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था।
बात करें उत्तर प्रदेश और बिहार की तो एक ओर जहां बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी और वज्रपात से 16 लोगों की मौत हो गई। जिसमें बिहार से 10 लोगों की जान जाने की खबर है। इसके साथ ही 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। मरने वालों में बिहार के खगड़िया जिले के पांच लोग, जबकि मधेपुरा में दंपती और भागलपुर, सहरसा, भोजपुर और जुमई में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सरस्वती नगर में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मधेपुरा जिले के परेल गांव में वज्रपात की चपेट में आने के कारण खेत में काम कर रहे शंभू मंडल और उनकी पत्नी कविता देवी की मौत हो गई। वहीं भोजपुर में जिले के कौंरा गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक टिन का शेड उड़कर अंगूरा देवी के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यूपी में देवरिया में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसी समय खेत में मवेशी चरा रहे गोविंद की भी मौत हो गई। अलीगढ़ में आंधी के समय सीमेंट फैक्ट्री के एक सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर बैरियर गिरने से जान चली गई।
बात करें उत्तराखंड की तो इसके पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमांचल प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को वर्षा व बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रोहतांग, कुंजुम और बारालाचा में हल्की बर्फबारी देखी गई। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और भारी बारिश का मौसम बना रहा। हालांकि यहां पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है।
ये भी पढ़ें: Today Weather: यूपी-बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 100 की स्पीड से चलेंगीं हवाएं
अन्य प्रमुख खबरें
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12