IAF Aircraft Crash: असम के जोरहट से विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। बता दें कि शनिवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान AN-32 लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान है, जिसका सैन्य सामान से संबंधित जरुरी सामान को ढोने के लिए किया जाता है। इस घटना के बाद वहां राहत बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम जांच में जुटी है।
भारतीय वायुसेना द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब विमान AN-32 जोरहट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। उतरते समय ही क्रैश हो गया। शुरुआती जांच के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है। हालांकि भारतीय वायुसेना की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश विमान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक जोरहट एयरबेस पर लैंडिग के समय विमान में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। धमाका इतनी जोरदार था कि विमान दो हिस्सों में बंट गया। इसमें सवार क्रू और उनके साथी कर्मियों के बारे में अभी तक कोई आधिकारी जानकारी नहीं दी गई है। असम का जोरहट स्थित रौरिया एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत के भारतीय वायुसेना के प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक माना जाता है। यह आमतौर पर वायु अभियानों, सैन्य रसद आपूर्ति और रणनीतिक गतिविधितयों का संचालन करता है।
साल 1986 से अब तक भारत में AN-32 के 22 विमान दुर्घटना का शिकार हो चुके है। बात करें इसी साल मार्च की तो भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई (Su-30MKI) लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई थी। इस विमान ने असम के जोरहट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन के असम के ही कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन सब-डिवीजन स्थित इंगलोंग एकोपी पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचते ही भीषण हादसे का शिकार हो गया। यह जोरहट एयरबेस से 60 किमी की दूरी पर स्थित है।
ये भी पढ़ें:Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, केजीएमयू से हुआ फरार
2026-06-13
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12