Hanuman Jayanti 2025: संकटमोचन हनुमान जी की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर श्रद्धालु हनुमान मंदिरों पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस पावन अवसर पर यूपी के बलिया शहर के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर लोग दूर-दूर से हनुमान जी की पूजा करने मंदिर पहुंचे।
दरअसल हनुमान गढ़ी मंदिर बलिया के लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र है जो करीब 100 साल पुराना है। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। इस दौरान भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
मंदिर के पुजारी गिरीश नारायण तिवारी ने बताया, "हनुमान जयंती के दिन यहां हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। भगवान हनुमान की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर की महिमा वर्षों से चली आ रही है। आज का दिन खास है, क्योंकि भगवान हनुमान का जन्म हुआ था और वे संकट मोचन के रूप में अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं। उनकी पूजा करने से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।
उधर महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। कई भक्तों ने हनुमान जी को लड्डू, सिंदूर और चोला चढ़ाया, जो इस दिन की विशेष परंपरा है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था की थी। मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल रहा, जहां बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की दुकानें सजी नजर आईं।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी