ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी की हत्या कर दी। इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोही RR कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र ने 21 अप्रैल को जेवर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि उसकी बेटी अंजलि (लगभग 14 वर्ष) 20 अप्रैल को दूध खरीदने के लिए एक दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी जानकारी के आधार पर जेवर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
पुलिस द्वारा की गई गहन जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच से पता चला कि मृतक अंजलि का अपने सौतेले पिता सुरेंद्र के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इन्हीं झगड़ों के चलते 20 अप्रैल को सुरेंद्र ने अंजलि के साथ मारपीट की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने घबराकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड के किनारे स्थित शीशम की झाड़ियों के बीच छिपा दिया।
इसके अलावा, खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में आरोपी ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद ही थाने में दर्ज करा दी, ताकि उस पर किसी को शक न हो। 28 अप्रैल को जेवर पुलिस की टीम ने आरोपी द्वारा बताई गई जगह से अंजलि का शव बरामद कर लिया। इसके बाद, शव का पंचनामा तैयार किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को शव बरामदगी वाली जगह से ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में, जो आरोप शुरू में गुमशुदगी की धाराओं के तहत दर्ज किए गए थे, अब उन्हें संशोधित करके हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी