झांसी : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव की मुश्किलें लगातार गहराती जा रही हैं। सोमवार को पुलिस की कई टीमें उनके संभावित ठिकानों की खोज में निकलीं, लेकिन हर जगह सिर्फ ताले ही मिले। स्थिति यह रही कि न सिर्फ पूर्व विधायक, बल्कि उनके करीबी रिश्तेदार भी अपने घरों पर मौजूद नहीं थे और कई स्थानों पर घर पूरी तरह बंद मिले।
सूत्रों के अनुसार रविवार को सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई और पूरे दिन इसे लेकर चर्चाएँ जारी रहीं। सोमवार सुबह होते ही थाना नवाबाद, सीपरी बाजार, सदर बाजार और मौठ की टीमें सक्रिय हुईं और छापेमारी अभियान शुरू किया। सबसे पहले पुलिस मून सिटी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुँची, जहाँ न परिवार का कोई सदस्य मिला और न ही किसी तरह की गतिविधि-दरवाज़े पर सिर्फ ताला लटका मिला।
इसके बाद पुलिस टीम सीता होटल के पीछे स्थित उनके भाई बबलू अन्ना के घर पहुँची। यहाँ भी दरवाज़ा बंद था और केवल केयरटेकर मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में किसी जानकारी से इनकार कर दिया। सीपरी बाजार में लाहरगिर्द क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर भी पुलिस को खाली घर ही मिला। मौठ के गुडावली समेत कई इलाकों में दविश देने के बावजूद पुलिस को उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। हर जगह एक जैसी स्थिति दिखाई पड़ी-खाली घर, बंद दरवाज़े और परिजन लापता।
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने पुष्टि की कि पूर्व विधायक की तलाश तेज़ कर दी गई है और उनके बाहर जिलों में भी होने की संभावना को देखते हुए बहुस्तरीय खोज अभियान शुरू किया गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए लगातार निगरानी और पूछताछ जारी है। पूर्व विधायक के लगातार गायब रहने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर गर्म है और पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम
झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
झांसी मंडल के स्टेशनों पर दिव्यांगजन बनेंगे ATVM फैसिलिटेटर, टिकट बिक्री में निभाएंगे भूमिका
MDSU में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, डॉ. लालाराम बैरव ने किया संबोधित
रुदावल में धूमधाम से निकली अंबेडकर जयंती शोभायात्रा, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत
Shahjahanpur: कलेक्ट्रेट में गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती
मुजफ्फरनगरः भोपा पुलिस की कार्रवाई, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
शोषितों को न्याय दिलाना ही अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि : अंकुर मगलानी
श्रीगंगानगर में अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी, पंच तीर्थ पर डाला प्रकाश
Lucknow Fire: लखनऊ में 500 से अधिक झोपड़ियां खाक... पटाखों की तरह फटे सिलिंडर, लाखों का हुआ नुकसान