फरीदाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरपुर बॉर्डर स्थित फ्लाईओवर से दिल्ली आना-जाना सोमवार से महंगा हो गया है। कार और छोटे वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को सराय ख्वाजा टोल पर नई दरों के अनुसार टोल देना होगा। कार और छोटे वाहनों को एकल यात्रा के लिए छूट दी गई है। लेकिन उन्हें एक से अधिक यात्राओं के लिए दो रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। तीन हजार रुपये का पास बनवाने वाले वाहन चालकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वहीं, हल्के व्यावसायिक वाहनों और भारी वाहनों के लिए एकल यात्रा के साथ-साथ बहु यात्राओं की दरों में भी वृद्धि की गई है। घरेलू कार और छोटे वाहनों को पहले एक से अधिक यात्राओं के लिए 52 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब उन्हें 53 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, मासिक पास बनवाने के लिए 16 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए एकल यात्रा के लिए एक रुपये, एक से अधिक यात्राओं के लिए दो रुपये और मासिक पास के लिए 23 रुपये टोल बढ़ाया गया है।
इन वाहनों को अब मासिक पास के लिए 1567 रुपये की जगह 1590 रुपये देने होंगे। एक यात्रा के लिए उन्हें 52 की जगह 53 रुपये और एक से अधिक यात्राओं के लिए 78 की जगह 80 रुपये देने होंगे। भारी वाहनों को एक यात्रा के लिए 2 रुपये और मासिक पास पर 48 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इन नई टोल दरों का सबसे ज्यादा असर दिल्ली और नोएडा जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। एनएचआई के अनुसार, इस टोल से रोजाना करीब पांच हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जो दिल्ली और नोएडा जाने के लिए बदरपुर फ्लाईओवर और बाईपास का इस्तेमाल करते हैं।
फरीदाबाद हरियाणा का एक प्रमुख और सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है, जो ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, रेफ्रिजरेटर और कपड़ा, फर्नीचर और स्पेयर पार्ट्स बनाने के लिए जाना जाता है। जिसके कारण यहां से रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों का आना-जाना होता है। टोल प्लाजा मैनेजर आरके यादव ने बताया कि नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इन दरों में हर साल संशोधन किया जाता है। लेकिन पिछले साल ऐसा नहीं हो सका था। इस साल की नई दरों की जानकारी टोल प्लाजा पर लगा दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी