बांदा: जनपद के आरटीओ चौराहे में दफ़्तर बनाकर फर्जी बीमा कंपनी के नाम पर वसूली करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। श्रीराम निधि लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों के पैसे ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे आरोपी फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को झूठी पॉलिसी बताकर फर्जी लोन व कंपनी से जुड़ने, दुघर्टना, हेल्थ बीमा अनिवार्य कराने का काम करते थे। फर्जी नाम व फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से फ्राड करते थे। उनके कब्जे से एक लाख 60 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि 26 नवंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आरती मिश्रा व 50 अन्य औरतों के समूह ने बताया कि तीन लोग एक फर्जी समूह कम्पनी श्री रामनिधि फाइनेंस खोलकर लोगों को 70 हजार रुपये का लोन देने की बात व प्रतिमाह 3500 रुपये किस्त देने की बात कह रहे हैं। साथ ही बताया कि लोन लेने से पूर्व कंपनी से जुड़ने व दुर्घटना/हेल्थ बीमा कराने के लिए 3500 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर भाग गए हैं।
इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनके गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में आरोपियों को बड़ा बाईपास के पास से महाराज गंज जनपद के सुनरा गांव निवासी विष्णु प्रकाश, रुद्रापुर गांव निवासी धीरेंद्र व हर्दी गांव निवासी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग फर्जी कंपनी श्रीराम निधि फाइनेंस समूह के नाम से शहर के आरटीओ चौराहा के पास ऑफिस खोला था। अपना फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर घटना को अंजाम देते थे। अन्य जनपदों में भी वह इस तरह की वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने उनसे कहां-कहां इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसका पता कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04