Earthquake In Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों और इमारतों को छोड़कर तुरंत बाहर निकले। इस दौरान लोग काफी डर हुए थे। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली के अलावा NCR के गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह लगभग 9:04 बजे महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों ने लोगों को डरा दिया, खासकर ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अचानक बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। दिल्ली और पूरे एनसीआर में इससे पहले, 17 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि जो सो रहे थे वे जाग गए और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
भूकंप का केंद्र दिल्ली था और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। इसके अलावा मंगलवार को पूर्वोत्तर असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप में भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी पृथ्वी की सतह मुख्यतः सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है। ये प्लेटें लगातार गति करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती रहती हैं। इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेटों के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकती हैं। ऐसे में, नीचे से निकलने वाली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता बना लेती है और जब यह ऊर्जा ज़मीन के अंदर से बाहर निकलती है, तभी भूकंप आता है।
अन्य प्रमुख खबरें
सिलाई का काम करने वाला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
Nand Kishor Yadav: नंद किशोर यादव बने नागालैंड के नए गवर्नर, 7 बार चुनाव जीत बनाया था रिकॉर्ड
पीलीभीत में होली के दिन बकरी चराने गई वृद्ध महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
टाइगर रिजर्व की माला रेंज में वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, पांच घायल
पीलीभीत में होली पर शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप, वीडियो वायरल
श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सह रूद्रयाग महोत्सव का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
पुलिस लाइन में दिखा मस्ती का रंग, जवानों ने एसपी को कंधे पर उठाया
नाली पर पत्थर रखने में विवाद, दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग, कई घायल
नन्ही पर्यावरण सेविका की प्रदर्शन बनी चर्चा का केंद्र, एडीएम ने की सराहना
Motihari: मोतिहारी में 3 सगी बहनों समेत 6 बच्चों की नदी में डूबकर मौत, मातम में बदली होली की खुशियां
राणासर में 8 मार्च से होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Holi 2026: उपद्रवियों की खैर नहीं....होली-रमजान को लेकर बिहार पुलिस ने कसी कमर
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
Hathras Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिलाओं सहित 6 की मौत, कई घायल