रामपुरः कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए दिव्यांग हरवती, निवासी ग्राम मिलकखानम, को ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल प्राप्त होने पर लाभार्थी के चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आवश्यक सुविधाएं, संसाधन एवं सहायता उपलब्ध कराकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। ट्राईसाइकिल जैसी सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सरल बनाते हैं और उनकी गतिशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों से जुड़े सभी प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी पर निर्भर न रहें। ट्राईसाइकिल उपलब्ध होने से दिव्यांग हरवती के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी और वह अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम होंगी, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अन्य फरियादियों की समस्याएं भी ध्यानपूर्वक सुनीं। भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक कल्याण, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी की इस पहल से जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-30
खबर का असर: फर्जी क्लीनिक फिर हुआ सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
2026-05-30
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार
2026-05-30
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, हर सप्ताहांत चलेगा विशेष अभियान
2026-05-30
रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एसपी से की नियमों के पालन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
2026-05-30
2026-05-30
Tiffany Trump: आगरा पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, पति संग किया ताजमहल का दीदार
2026-05-30
मणिपुर में उग्रवादी हमले के विरोध में ट्रांसपोर्ट सेवा ठप, हाईवे पर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक
2026-05-30
UP Electricity Bill Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली हुई महंगी, जून से देना पड़ेगा 10% अधिक बिल
2026-05-30
Weather Update: झारखंड में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 11 जिलों में अलर्ट
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
गोपालगंज में नाव पलटने से तीन बच्चियां लापता, इसके पहले 14 लोग हुए हादसे का शिकार
2026-05-30
गोपालगंज में 50 हजार इनामी अपराधी का एनकाउंटर, रेप मर्डर समेत कुल 12 केस का आरोपी था आकाश सिंह
2026-05-30
इंदौरः रसोमा चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
2026-05-30