Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़गंज इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में चार महिलाओं का रेस्क्यू किया गया जबकि हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कथित रैकेट के बारे में खास सूचना मिलने के बाद कुतुब रोड स्थित सरन बिल्डिंग में छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि 11 जून को शाम करीब 7:30 बज नबी करीम पुलिस को सूचना मिली कि पहाड़गंज के कुतुब रोड इलाके में एक बिल्डिंग सेक्स रैकेट चल रहा है।
सूचना पर तुरंत एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई गई। इस हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ करने के लिए नकली ग्राहक (डिकॉय कस्टमर) बनाकर एक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने उसी बिल्डिंग पर छापा मारा और कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी 29 वर्षीय शाहरुख के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने द्वारका निवासी 58 वर्षीय हरिकिशन उर्फ राजू चैंपियन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो उस किराए के परिसर का मालिक है जहां कथित अवैध गतिविधि चल रही थी।
छापेमारी के दौरान, बिल्डिंग से 20, 25, 31 और 34 साल की चार युवतियों को बचाया गया। पुलिस ने उनकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए उनकी पहचान उजागर नहीं की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे नेटवर्क का पता लगाने, कथित गैर-कानूनी गतिविधि से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और मामले से जुड़े सभी अहम तथ्यों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12