Delhi Building Collapse: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी ज़िले के वेलकम इलाके की जनता मज़दूर कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 7:04 बजे एक चार मंजिला पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
मौके पर पहुंची 7 दमकल गाड़ियों, पुलिस, नागरिक सुरक्षा, निगम और आपदा प्रबंधन की टीमों को संकरी गलियों के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेज़ी से किया जा रहा है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह 15 साल पुराना इमारत लगभग 35 गज में बनी थी, जिसमें दो परिवार रहते थे। इमारत बेहद जर्जर थी और लोग बिना किसी मरम्मत या सुरक्षा जांच के इसमें रह रहे थे। हादसे के वक़्त इमारत में तीन महिलाएँ और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह अचानक ज़ोरदार धमाका हुआ। जब वे बाहर भागे तो देखा कि पूरा मकान ढह गया था। लोग मलबे में दबे हुए थे। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा मौके पर पहुँच गए हैं और स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी को जाँच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इमारत गिरने के कारणों की जांच के साथ-साथ यह भी देखा जाएगा कि इसके लिए अवैध निर्माण या लापरवाही ज़िम्मेदार है या नहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03