रामपुर : रामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित से 1,08,000 रुपये की राशि वापस कराई। यह कार्यवाही साइबर क्राइम थाना रामपुर द्वारा की गई, जिसके तहत पीड़ित सुमित कुमार के बैंक खाते में पूरी राशि लौटाई गई। पीड़ित सुमित कुमार, निवासी ग्राम रठौण्डा, थाना मिलक, जनपद रामपुर ने साइबर क्राइम के खिलाफ शिकायत की थी। सुमित ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया और धोखाधड़ी से उनके बैंक खाते से 1,08,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर क्राइम थाना रामपुर द्वारा धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई धनराशि ₹1,08,000 (एक लाख आठ हजार रुपये) की पूरी रकम वापस कराई गई। यह धनराशि पीड़ित सुमित कुमार को वापस की गई, जो कि ठगी का शिकार हुआ था।
शिकायत के बाद पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश और पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। रामपुर पुलिस के द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ की जा रही इस मुहिम के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम रामपुर ने मामले की त्वरित और प्रभावी जांच शुरू की। तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने अपराधियों को ट्रैक किया और ठगी गई धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। सुमित कुमार ने रामपुर पुलिस का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें इस विश्वासघात के मामले में न्याय मिला। उनका कहना था कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनका भरोसा और विश्वास कानून-व्यवस्था में बढ़ा है।
अन्य प्रमुख खबरें
सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
भीषण गर्मी में राहत: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं को वितरित किया ORS
भरतपुर में मनाई गई भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती, जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गूंजी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Sultanpur: आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, एमएलसी ने की विद्यालय गोद लेने की घोषणा
Shahjahanpur: चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
दुर्गा मंदिर कॉरिडोर: 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर
डिबाई में अक्रूर जी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम