चाकसू: जयपुर-टोक हाईवे पर स्थित शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर इन दिनों फर्जी पहचान पत्रों के जरिए टोल बचाने वाले गिरोह और व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टोल प्रबंधन द्वारा चलाए गए एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान के दौरान दर्जनों ऐसे संदिग्ध आई-कार्ड जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध रूप से टोल छूट प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था। टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधन ने जब वाहनों की गहनता से जांच की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कई वाहन चालक स्वयं को पुलिसकर्मी, पत्रकार या सरकारी अधिकारी बताकर धौंस जमाने की कोशिश कर रहे थे। जब उनसे उनके पहचान पत्रों की वास्तविकता पूछी गई और दस्तावेजों का मिलान किया गया, तो वे फर्जी पाए गए। जांच में न केवल पुलिस और प्रेस के नकली कार्ड मिले, बल्कि स्थानीय रियायत पाने के लिए आधार कार्ड की कूटरचित (एडिटेड) प्रतियां भी पकड़ी गईं। लोग टोल की मामूली राशि बचाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
टोल प्रबंधन के लाइजनिंग मैनेजर अरविंद गौतम ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "हमें पिछले काफी समय से फर्जी आईडी दिखाकर निकलने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान कई स्थानीय लोगों ने आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर उसे रियायत के लिए पेश किया। हमने इन सभी संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और संबंधित व्यक्तियों की सूची तैयार कर पुलिस को सौंपी जा रही है।" प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टोल नियमों के तहत केवल अधिकृत श्रेणियों और वैध मूल दस्तावेजों पर ही छूट मान्य है। फोटोकॉपी या मोबाइल में दिखाए गए संदिग्ध दस्तावेजों को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
टोल प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े में न फंसें। फर्जी दस्तावेज बनाना और उनका उपयोग करना भारतीय न्याय संहिता के तहत एक गंभीर अपराध है। आगामी दिनों में भी यह जांच अभियान जारी रहेगा और पकड़े जाने पर वाहन चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम