डिबाईः Akshaya Tritiya के पावन अवसर पर नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल कुसया रोड स्थित परशुराम भवन में हवन-यज्ञ के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शाम को लगभग 6 बजे भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामस्वरूप जी महाराज एवं नारायण स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा फीता काटकर तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा की आरती उतारकर किया गया।
यह शोभायात्रा अनाज मंडी से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, महादेव चौराहा, पैंठ चौराहा, बड़ा बाजार, घंटाघर, छोटी बजरिया, पुराना किला, चौक बोहरान, चौक दुर्गा प्रसाद, मीना बाजार और सब्जी मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में एक बैंड, चार आकर्षक झांकियां और चट्टा मंडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक भजनों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महादेव चौराहे पर श्री वार्ष्णेय युवा सभा द्वारा स्वागत किया गया, जबकि सरस्वती शिशु मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर और अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। अग्रवाल समाज एवं चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल सहित अन्य समाजसेवियों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता निभाई और प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम में पूर्व समाजवादी विधायक प्रत्याशी हरीश लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में मनमोहन भारद्वाज, विवेक वशिष्ठ, वेद प्रकाश शर्मा, अभय शर्मा, श्रीदेव शर्मा, गजेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पुष्करदत्त शर्मा, विमल शर्मा, अजय शर्मा, विनय शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज पालीवाल, ललित उपाध्याय, कौशल दुबे, वैभव बाबा, सुशील शर्मा और विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगदान दिया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी विशाल प्रताप चौहान पुलिस बल के साथ तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के इस आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन
हलैना में 2 मई को 351 कलशों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी
संघर्ष सेवा समिति का “हिन्दू बेटी बचाओ” ज्ञापन: सामाजिक सुरक्षा और कड़े कानूनों की मांग
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन