Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
खबर सार :-
Kota Mahant Murder: राजस्थान के कोटा में 1100 साल पुराने चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर विस्तार : -
Kota Mahant Murder: राजस्थान के कोटा में स्थित ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र चंद्रेसल मठ (Chandresal Math) के महंत देवानंद महाराज (Mahant Devanand Maharaj) की शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मठ के अंदर महंत की हत्या से हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों और में काफी आक्रोश है।
Kota Mahant Murder: बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, महंत देवानंद महाराज (35) मठ के अंदर अपने कमरे में आराम कर रहे थे, तभी हमलावर परिसर में घुस आए और उन पर धारदार चाकू से तबड़तोड़ कई बार वार किए। वहीं मदद के लिए चिल्लाने की आवाज़ सुनकर सेवक और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग गए। खून से लथपथ देवानंद महाराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महंत की गर्दन और पीठ पर चाकू के कई घाव पाए गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक हत्या के मकसद का पता नहीं लगा पाई है।
मंहत की हत्या से हिंदू संगठनों में आक्रोश
महंत देवानंद महाराज मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा तहसील के रजवाना गांव के निवासी थे और पिछले चार वर्षों से चंद्रेसल गांव में मठ (Chandresal Math) से जुड़े थे, जो करीब 1100 वर्ष पुराना है। मठ के अंदर उनकी की हत्या से स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर मामला सुलझाया नहीं गया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
उधर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंद्रसाल गांव और MBS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और जनता को भरोसा दिलाया है कि कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27
-
मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, तीन दिन तक भक्ति, सेवा और आस्था का रहा अद्भुत संगम
2026-07-27
-
पुलकसागरजी महाराज के प्रथम चातुर्मास को लेकर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम
2026-07-27
-
लखीमपुर खीरी: कस्टडी में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
2026-07-27
-
तीन साल बाद प्रशासनिक कार्रवाई से गरमाई सियासत, पटवारी-कानूनगो संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
2026-07-26
-
बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
2026-07-26
-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष
2026-07-26
-
गड्ढों में दफन विकास! बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
2026-07-26
-
ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
2026-07-25
-
Kanwar Yatra Security : मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
2026-07-25
-
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे वाराणसी में संत की 650वीं जयंती अभियान का शुभारंभ
2026-07-25