लखनऊ : राजधानी में बिकने वाले बोतलबंद पानी की शुद्धता पर अब सवाल उठने लगे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में पता चला है कि मिनरल वाटर के नाम पर बिक रहे कई ब्रांडों में गंदगी और पानी के शोधन में खामियां पाई गई हैं। इस खामियानी की वजह से स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है, और अब प्रशासन ने इन 29 इकाइयों पर कड़ा शिकंजा कसने का निर्णय लिया है।
में कुल 29 बोतलबंद पानी की इकाइयों पर जांच की गई थी। इनमें से कुछ इकाइयों में शोधन और पैकेजिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई। पांच इकाइयां तो मौके पर ही बंद पाई गईं, जबकि शेष चालू इकाइयों में मशीनों की नियमित सफाई का अभाव था। यही नहीं, कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि ये इकाइयां मिनरल वाटर के निर्धारित मानकों की पूरी तरह से अनदेखीएफएसडीए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कर रही थीं। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पानी के सही शोधन और पैकेजिंग न होने से बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्व पानी में मिल सकते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
एफएसडीए विभाग ने इन इकाइयों को नोटिस जारी किया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा है कि अगले चरण में पानी के नमूने लेकर उनका प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। एफएसडीए विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कड़ी कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य कंपनियां भी अपने मानकों में सुधार करेंगी और उपभोक्ताओं को शुद्ध पानी मिल सकेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम
झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
झांसी मंडल के स्टेशनों पर दिव्यांगजन बनेंगे ATVM फैसिलिटेटर, टिकट बिक्री में निभाएंगे भूमिका