Bihar Murder: बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन हत्या, रेप, लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच गुरुवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी पटना दहल उठी। यहां पारस अस्पताल (Paras Hospital ) में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी। भागलपुर जेल में चंदन को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना मिलते ही विरोधी गुट ने अस्पताल में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पटना एसएसपी ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) कई हत्या के मामलों में आरोपी था और एक मामले में उसे सजा भी हो चुकी थी। वह बेहद खतरनाक अपराधी है, जिसके चलते उसे कुछ दिन पहले बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि चंदन मिश्रा को संभवतः उसके विरोधियों ने गोली मारी है। चंदन को कुछ गोलियां लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शूटर की तस्वीरें मिल गई हैं और उसकी पहचान की जा रही है। बक्सर पुलिस की मदद से शूटर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अस्पताल में चंदन मिश्रा कई गोलियां मारी गई , हालांकि उसके कितनी गोलियां लगी ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा कि चार से पांच लोग आए और चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी वहां नहीं मौजूद था। एसएसपी ने आगे बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार से पूछताछ की जा रही है कि उसने बिना जांच के अपराधियों को अस्पताल में कैसे घुसने दिया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी