भरतपुरः जिले के रुदावल कस्बे में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध ठंडार वाले हनुमान मंदिर में आयोजित 33वें हनुमान जयंती महोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा।
महोत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे गणेश पूजन एवं मंगल कलश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रही। मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ, हरिराम संकीर्तन और भव्य श्री रामचरितमानस महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
मंदिर के महंत उमाशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मंदिर में हनुमान जी, राघवेंद्र सरकार, राधा-कृष्ण और गणेश जी की आकर्षक “फूल बंगला झांकी” सजाई गई। रंग-बिरंगे फूलों से सजी इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और यह पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं।
रुदावल नगरी में स्थित ढंडार वाले हनुमान जी महाराज के दर्शन के लिए न केवल भरतपुर जिले बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर में अखंड हनुमान चालीसा पाठ और रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सेवा भाव और भक्ति का यह संगम आयोजन को और भी खास बना गया। हनुमान जयंती के इस अवसर पर रुदावल में भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम