रूपबास पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक का आयोजन प्रधान नीतू नवल किशोर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा समयबद्ध रूप से योजनाओं को पूर्ण कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देना रहा। बैठक के दौरान विकास कार्यों में हो रही लापरवाही को लेकर प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखने को मिली।
प्रधान नीतू सिंह ने विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर विकास अधिकारी एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण कई सरपंचों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर प्रधान ने विकास अधिकारी के कार्य रवैये पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी पाबंद किया गया कि सभी पंचायतों में विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।
बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रधान नीतू सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को फसल के लिए पर्याप्त समय तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों। वहीं चंबल विभाग को क्षेत्र में पानी की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे पेयजल एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।
इसके अतिरिक्त मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
साधारण सभा की बैठक में तहसीलदार रूपबास, पंचायत समिति के विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में सुशील सरपंच सज्जनवास, रबी चौधरी सरपंच पुराना, चंद्रशेखर सरपंच, राजकुमार सरपंच ओडेलगद्दी, तरुण पंचायत समिति सदस्य रुदावल, प्रहलादी पंचायत समिति सदस्य सहित अनेक सरपंच एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में सभी ने एकमत से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समन्वय एवं समयबद्ध कार्य प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। प्रधान नीतू नवल किशोर ने अंत में कहा कि पंचायत समिति का उद्देश्य आमजन को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है और इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी न्यूज परिवाहन विभाग का निजी बस ऑपरेटरों पर एक्शन
नेपाल राष्ट्र में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च
Pilibhit: ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी नई सड़क, घटिया निर्माण का लगाया आरोप
राइस मिल पर बिना रजिस्ट्री के कब्जे का लगा आरोप, व्यापारी ने बयां किया दर्द
वार्षिक निरीक्षण में थाना बल्दीराय की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
Pilibhit: जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय
Pilibhit: नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने मारी टुकटुक में टक्कर, महिला गंभीर
मेडिकल कॉलेज की बदलेगी सूरत, सड़क-बाउंड्री वॉल और STP निर्माण को मिली मंजूरी
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने मोईद खान से की मुलाकात, अखिलेश यादव ने फोन पर लिया हालचाल
Ayodhya: संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने 600 ग्राम के शिशु को बचाकर पेश की मिसाल
Sri Ganganagar: चलाया गया नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान, नाटक का हुआ मंचन
गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, DM ने परखी ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ की तैयारी
दो बच्चों की मां से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया