शाहजहांपुर : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने 10 दिसंबर को पुवायां तहसील में बड़े आंदोलन की घोषणा की है। यह निर्णय किसान विश्रामगृह, मंडी पुवायां में आयोजित बैठक में लिया गया। किसान नेताओं का कहना है कि क्षेत्राधिकारी पुवायां किसानों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपना रहे हैं, और न्याय की जगह भू-माफिया और दबंगों के पक्षधर बने हुए हैं। इन दबंगों द्वारा किसानों की ज़मीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बैठक में यह आरोप भी लगाया गया कि उप जिलाधिकारी पुवायां किसानों के फोन नहीं उठातीं और सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठातीं। किसानों का कहना है कि जब जिलाधिकारी के आदेशों का पालन भी नहीं कराया गया तो यह दर्शाता है कि पुवायां तहसील प्रशासन और पुलिस में भ्रष्टाचार फैल चुका है।
किसान यूनियन के नेताओं ने इस आंदोलन को व्यापक रूप से फैलाने का निर्णय लिया है और पुवायां में विशाल पंचायत आयोजित कर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाभर से पुवायां पहुंचने की अपील की गई है। प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष करमजीत सिंह, जिला अध्यक्ष भरत सिंह यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी इस आंदोलन में भाग लेंगे।
आंदोलन में पुवायां तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के भ्रष्टाचार की जांच की भी मांग की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक प्रशासन के इन दो अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े