डिबाई। नारी समाज को स्वावलंबी बनाने की दिशा में भारत विकास परिषद की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। समाजसेवी डॉ. उषा वार्ष्णेय, जो श्रीकृष्ण जाजू कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य भी हैं, ने भारत विकास परिषद की डिबाई शाखा के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
भारत विकास परिषद की डिबाई शाखा ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत राज सदन, डाक बंगला रोड पर की है। इस अवसर पर नगर और क्षेत्र की दो दर्जन महिला प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षिका श्रीमती नीलम वर्मा को प्रवेश के लिए अपना आवेदन दिया। प्रांतीय स्थाई प्रकल्प प्रमुख पी.पी. सिंह ने बताया कि सिलाई से संबंधित समस्त सामग्री जैसे कपड़ा, सुई, धागा, और सिलाई मशीन की व्यवस्था परिषद द्वारा निःशुल्क की जाएगी। पैंतालीस दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को भारत विकास परिषद द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
उपरोक्त के साथ ही भारत विकास परिषद डिबाई द्वारा स्थानीय डंबर बिल्डिंग, रेलवे रोड स्थित आरोग्यम चिकित्सालय में एक आयुर्वेदिक आरोग्य केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय डिबाई की चिकित्सा प्रभारी डॉ. सोनम चौधरी ने किया। रविवार को साप्ताहिक रूप से चलने वाले इस आरोग्य केंद्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ए.के. महेश्वरी और आकृति गुप्ता जन सामान्य के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. सोनम चौधरी ने कहा कि रोगों को जड़ से समाप्त करने में आयुर्वेद सबसे कारगर चिकित्सा पद्धति है। इस अवसर पर प्रांतीय स्थाई प्रकल्प प्रभारी गिरीश गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद से संबंधित सभी जाँच और परामर्श इस केंद्र पर निःशुल्क प्रदान किए जाएँगे।
उद्घाटन सभा का संचालन शाखा सचिव विजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सोमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष नौरंगीलाल, महिला कार्यक्रम प्रभारी रेनू जायसवाल, संजीव राठी, अनिल कुमार सिंह, संजय जायसवाल, जलधारा सिंह, गुंजन वार्ष्णेय, शैलेंद्र वार्ष्णेय, मनोज कुमार प्रधानाचार्य, बबीता कुमारी, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी