बांदाः गिरवां थाना क्षेत्र की एक महिला, जो अपने पति से मिलने बांदा जेल जा रही थी, रास्ते में हुई एक गंभीर घटना का शिकार होते-होते बच गई। महिला की तहरीर के अनुसार, महोखर गांव निवासी और उसका पूर्व परिचित रामलखन तिवारी रास्ते में मिला और मदद के बहाने उसे बांदा जेल ले गया। जेल में पति से मिलवाने के बाद, वापस लौटते समय वह महिला को घर छोड़ने के बजाय इधर-उधर घुमाता रहा। इसी दौरान उसने शराब पी और महिला को भी जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि नशे की हालत में तिवारी उसे अतर्रा स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया और वहां कमरा बुक करने लगा।
महिला ने लिखित तहरीर बताया कि उसने शराब के नशे में उसे अतर्रा के स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर ले गया। जहाँ वह कमरा बुक करने लगा तो महिला ने होटल संचालक से मना कर दिया, कहां मुझे इसके साथ नहीं जाना है। तभी होटल संचालक ने डायल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई और महिला को सुरक्षित थाने ले पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रामलखन तिवारी के खिलाफ छेड़खानी की धारा सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी