बहराइच। जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन जागरूकता और जिम्मेदारी के संदेश के साथ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए। सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल नियमों का पालन नहीं है, बल्कि यह जीवन को सुरक्षित रखने का सीधा उपाय है। छोटी सी सावधानी गंभीर दुर्घटना को टाल सकती है। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि तेज गति, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन और सड़क पर अनुशासन बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूकता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
कार्यक्रम में एआरटीओ ओपी सिंह, पीटीओ अवधराज गुप्ता, आरआई प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का लक्ष्य लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है, ताकि जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या घटे और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल
भक्ति में डूबा विजयपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब
35 वर्षों की सेवा के बाद अध्यापिका ललिता शर्मा को भावभीनी विदाई
जन्मदिन का जश्न बना मातम: अजमेर के बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत, 12 से अधिक घायल
ओबरा बीटीपीएस में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को मिला नया तोहफा
MP: बरगी डैम हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
झांसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिए सख्त निर्देश
शादी से लौटते समय सड़क हादसे में ढोलक मास्टर की मौत, खुशियां पल भर में मातम में बदलीं
झांसी में अवैध खनन पर सख्त रुख: जिलाधिकारी गौरांग राठी की चेतावनी, 1.47 करोड़ का जुर्माना
झांसी में डीएम गौरांग राठी की अभिनव पहल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत का मौके पर निस्तारण