अयोध्या: परंपरागत कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ज़मीन पर असर दिखा रही है। इसी कड़ी में सहादतगंज स्थित जयपुरिया स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 400 चयनित लाभार्थियों को सिलाई मशीन और प्रेस वितरित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित कारीगरों और महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह योजना केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हुनरमंद लोगों को सम्मानजनक रोज़गार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि पारंपरिक कार्यों से जुड़े लोग अपने कौशल के बल पर स्थायी आय अर्जित कर सकें और दूसरों पर निर्भर न रहें। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पहले 10 दिनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली से परिचित हो सकें। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 4500 रुपये का मानदेय भी दिया जाता है, ताकि सीखने के समय आर्थिक कठिनाई आड़े न आए।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिलाई मशीन जैसे उपकरण मिलने से महिलाएं घर बैठे काम कर सकती हैं और पारिवारिक आय में योगदान दे सकती हैं। इससे न सिर्फ आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने योजना को जीवन बदलने वाला बताते हुए कहा कि पहले जहां उनके हुनर को उचित अवसर नहीं मिल पाता था, वहीं अब वे अपने काम को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने का सपना देख पा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कारीगर, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत