अयोध्या: राम मंदिर परिसर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के आसपास खाद्य नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धार्मिक मर्यादाओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अब इस पूरे क्षेत्र में नॉनवेज भोजन की बिक्री ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से उसकी डिलीवरी पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दे दी है।
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह के अनुसार, राम मंदिर क्षेत्र में पहले से ही मांसाहारी भोजन की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन हाल के दिनों में शिकायतें सामने आई थीं कि कुछ होटल और होम स्टे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नॉनवेज मंगवाकर पर्यटकों को परोस रहे हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने नियमों को और स्पष्ट करते हुए ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह निर्देश 8 जनवरी से प्रभावी हो गया है। सभी संबंधित व्यवसायों को चेतावनी दी गई है कि यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित होटल या प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। साथ ही, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरे मामले की नियमित निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस फैसले के बाद शहर में एक नई बहस भी शुरू हो गई है। जहां एक ओर कई लोग इसे अयोध्या की धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि खानपान का चुनाव व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता से जुड़ा मामला है। इसके बावजूद प्रशासन का मानना है कि आस्था से जुड़े क्षेत्रों में विशेष नियम लागू करना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। फिलहाल अयोध्या में आने वाले पर्यटकों और कारोबारियों को इन नए नियमों के अनुरूप ही अपने खानपान और सेवाओं की व्यवस्था करनी होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि धार्मिक क्षेत्र की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत