Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार; 80 लाख रुपये और विदेशी करेंसी बरामद
खबर सार :-
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आठ आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं और विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबर विस्तार : -
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं और साथ ही विदेशी मुद्राएं भी मिले हैं। इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Ram Mandir Donation Theft Case: आरोपियों के पास से 80 लाख रुपये और एक हजार अमेरिकी डालर बरामद
श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। दीवानी न्यायालय के रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह ने सभी आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार अयोध्या भेज दिया गया है। प्रशासन इस मामले की जिम्मेदारी सीओ आशुतोष त्रिपाठी को सौंपी गई है। इन सभी आरोपियों को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस की रिमांज अर्जी पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों के पास से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये नकद और एक हजार अमेरिकी डालर के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भी बरामद हुआ है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत के आधार पर गुरुवार को मंदिर के सेवक सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद कार्रवाई के दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Ram Mandir Donation Theft Case: 5 जून को सामने आया को सामने आया था मामला
वरिष्ठ अधिवक्ता सईद खान के मुताबिक नए बीएनएसएस के नियम के अनुसार पुलिस छानबीन के दौरान किसी भी स्तर पर न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। बता दें कि मामले की शुरुआत 5 जून को सामने आया था, जब पूर्व मंत्री व सपा नेता पवन पांडेय ने दानपेटीयों से करोड़ों रुपये चोरी होने का आरोप लगाया था। इसके बाद 7 जून को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया। इस मामले में तेजी तब आई जब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को एसआईटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की रात पुलिस ने मंदिर से संबंधित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, उसके बहनोई लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल तथा सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।
Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावे की गणना करने वालों की जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अब कैशियर के तौर पर काम करने वालों के बारे में पता करने में जुटी है। छानबीन में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति किसकी सिफारिश पर हुई थी और बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की इसमें क्या भूमिका थी। बताया जा रहा है कि चढ़ावे की गणना करने वालों में करीब 40 लोग शामिल थे। इनमें से कई लोगों की नियुक्ति अनुकल्प मिश्र की सिफारिश पर की गई थी। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘हर जरूरतमंद को मिलेगा इलाज और घर’, सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
2026-06-27
-
2026-06-27
-
माॅनसून से पहले आफत बनकर आई बारिश, शिमला में मलबे में दबीं गाड़ियां, भारी बारिश का अलर्ट
2026-06-27
-
वाहनों से जुड़े सभी कार्यों के लिए परिवहन विभाग का नया हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे मिलेगी सहायता
2026-06-27
-
2026-06-27
-
चतरा में मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या, आपसी रंजिश में दिया घटना को अंजाम
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हादसा, केरल जा रहे मजदूरों की जीप बेकाबू होकर घर में घुसी, तीन की मौत
2026-06-26
-
गया जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, लापरवाही और कैदियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
2026-06-26