Ketan Agrawal Murder Case: शादी के सपने रह गए अधूरे, केतन हत्याकांड में पिता ने CM से मांगा इंसाफ, SIT जांच की मांग
खबर सार :-
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मृतक के परिवारजनों ने आरोपियों के फांसी की मांग की है। कुछ समय पहले ही केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस हत्याकांड के फास्ट ट्रैक जांच और एसआईटी गठन की मांग की है।
खबर विस्तार : -
Ketan Agrawal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल की हत्या ने एक बार फिर से राजा रघुवंशी और मेरठ हत्याकांड को दोहरा दिया है। पीड़ित के परिवार वालों ने दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की फास्ट ट्रैक जांच और एसआईटी गठन की मांग की है।
Ketan Agrawal Murder Case: केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने की सीएम देवेंद्र फणनवीस से मुलाकात
पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस लगातार इसकी जांच में जुटी है। केतन की आरोपी मंगेतर सिया और उसका ब्वॉयफ्रेंड चेतन फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस बीच केतन के पिता ने सीएम से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात में कहा कि उनके बेटे की हत्या बेरहमी से की गई। आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। बता दें कि 18 जून को केतन अग्रवाल को लोनावाला के लोहागढ़ किले से गहरी खाई में सिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन ने धक्का दे दिया, जिससे की उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि इसके पहले भी दोनों ने मिलकर केतन को मारने की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन उसमें वो नाकाम रहे।
Ketan Agrawal Murder Case: केतन और सिया की नवंबर में होने वाली थी शादी
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की जिसके बाद खुलासा हुआ कि सिया और चेतन एक-दुसरे से प्रेम करते थे। वे दोनों भागने की कोशिश में थे, लेकिन उन्हें डर था कि उनके परिवार की बदनामी होगी। बदनामी से बचने के लिए दोनों ने केतन को ही मारने की योजना बना डाली। बता दें कि केतन और सिया की शादी इसी साल राजस्थान के उदयपुर के एक महल में नवंबर में होने वाली थी। दोनों के परिवार में काफी जोरो-शोरों से इसकी तैयारियां चल रही थी। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद सिया के पिता ने साफ कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Ketan Agrawal Murder Case: अगर मेरी बेटी ने केतन को मारा है तो उसी किले से फेंक दो- सिया के पिता प्रवीण गोयल
सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा, "ये बेहद दुखद घटना हुई है। हमें तो आज भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपना लड़का खोया है लेकिन उनसे ज्यादा प्यार मुझे केतन से था। इतना लगाव हो गया था जैसे मैं खुद उसे अपना बेटा समझने लगा था। इतना अच्छा लड़का आज हमने खो दिया उसके लिए हमें बेहद दुख है।" उन्होंने आगे कहा, "घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले और जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है वैसे ही इस हत्या में जो भी आरोपी पाया जाए वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-16
-
महेश चन्द्र नवहाल बने एनपीसीसी के निदेशक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
2026-07-16
-
2026-07-16
-
साइबर ठगी पर यूपी पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 1930 हेल्पलाइन और 11 सुरक्षा नियम अपनाने की अपील
2026-07-16
-
तत्काल टिकट बुकिंग हुई और सुरक्षित, रेलवे ने लागू किया अनिवार्य OTP सत्यापन
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-16
-
हरेला पर्व पर मसूरी में पौधरोपण, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- सुंदर, साफ और हरा-भरा बनेगा माॅल रोड
2026-07-16
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतायु प्रतिभा जोशी को दी बधाई
2026-07-16
-
अमृत भारत स्टेशन योजनाः जैसलमेर रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-07-16
-
मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला, तीन की मौत
2026-07-16
-
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा माॅनसून, 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
2026-07-16
-
बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-07-16
-
Tamil Nadu Weather:चेन्नई में गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
2026-07-16
-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में हादसा, झारखंड के एक मजदूर की मौत
2026-07-16