Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, वैगनआर की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों ने गवांई जान
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Saharanpur Road Accident: उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने फॉर्च्यूनर कार को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
Saharanpur Road Accident: सहारनपुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर ने फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मरने वाले हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सोनीपत निवासी चरण सिंह अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे, कि हाइवे पर हादसा हो गया। मरने वालों मे दो महिला समेत एक बुजुर्ग और एक बच्चा शामिल है। इस हादसे में तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
Saharanpur Road Accident: मरने वालों में दो महिला समेत एक बुजुर्ग और एक बच्चा भी शामिल
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरु किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रवीण, सहदेव और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, जबकि मरने वालों में चरण सिंह की पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति, पोते शिवांश और एक बुजुर्ग शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही सहारनपुर के अंबाला जगाधारी हाईवे पर भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
Saharanpur Road Accident: अंबाला हादसे में 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए
सहारनपुर के अंबाला जगाधरी हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक टेम्पो क्रेन से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सहारनपुर से कश्मीर घूमने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 4 बजे के समय यात्रियों से भरी एक टैंपो क्रेन से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पों के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक ही परिवार के 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में अब्दुल वाहिद, जहांगीर आलम, गुलफाम, सलमान, अवदोत, सामत व मिस्बा, गुलअफशां और उजमा सहित 10 साल की बच्ची महिमा शामिल है। बच्ची सहित 3 को रेफर कर दिया गया है। सभी लोग छुट्टियां बिताने के लिए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP में एनीमिया के खिलाफ FCM बना कारगर उपाय, 10,000 से ज्यादा दी गई डोज
2026-09-29
-
लखनऊ नगर निगम की सीमा में डॉग पालना अब आसान नहीं, शर्ताें पर ही बन पाएगा लाइसेंस
2026-09-29
-
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर दिया जोर
2026-09-29
-
kushinagar : नदी में तेज कटान देखकर डर गए अधिकारी, cm yogi रातभर लेते रहे जानकारी
2026-09-29
-
चार धाम में रिकाॅर्ड श्रद्धालु, 53.23 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
2026-09-29
-
यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा! खाना बनाते समय लगी आग, 4 की मौत
2026-09-29
-
महाराष्ट्र में सूखे का आकलन करेगी केंद्रीय टीमः शिवराज सिंह चौहान
2026-09-29
-
सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान की अपील
2026-09-28
-
भीलवाड़ा में मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन
2026-09-28
-
UP के 40 जिलों के 17,519 आंगनवाड़ी केंद्रों में लगेंगे आधुनिक खेल उपकरण
2026-09-28
-
तमिलनाडु में महिलाओं को बिजनेस के लिए मिलेगा लोन, नई स्कीम शुरू
2026-09-28
-
दुर्गा पूजा से पहले बदलेगा पश्चिम बंगाल का मौसम, बारिश की संभावना
2026-09-28
-
सीएम विजय को देखकर खिले चेहरे, शिशुओं को पहनाईं सोने की अंगूठियां
2026-09-28
-
तमिलनाडु में सीएम विजय आज करेंगे ‘थाई मामन गोल्ड रिंग’ योजना की शुरुआत
2026-09-28
-
nepal के पहाड़ों पर बारिश बनी up के लोगों पर आफत, घरों तक पहुंचा नदियों का पानी
2026-09-28