Bengaluru Triple Murder Case: बेंगलुरु KR पुरम ट्रिपल मर्डर, बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेटी ने माता-पिता और बहन को उतारा मौत के घाट, 30 लाख के कर्ज से जुड़ा मामला
खबर सार :-
बेंगलुरु के केआर पुरम कॉलोनी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक श्वेता नाम की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने माता-पिता व बहन की हत्या कर दी। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
खबर विस्तार : -
KR Puram Triple Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां केआर पुरम ट्रिपल मर्डर से हर कोई हैरान है। यहां 24 वर्षीय श्वेता नाम की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता व बहन को चाकुओं से गोंदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी ने श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड कैनेथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
KR Puram Triple Murder Case: बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेटी ने माता-पिता और बहन को उतारा मौत के घाट
बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर एम. श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड कैनेथ ने अपने पिता 52 वर्षीय सोमसुंदर, मां 48 वर्षीय मुथुलक्ष्मी और 19 वर्षीय बहन सुप्रिया की चाकू मारकर हत्या की थी। जांच में सामने आया कि श्वेता के परिवार वाले इस रिश्ते से नाखुश थे और उसने 30 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था, जिसका नोटिस उसके मां, बाप के पास आता था। इस दबाव में आकर माता-पिता व बहन को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल श्वेता ने 6 महीने पहले अपनी नौकरी छोड़कर कैनेथ के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसने बिजनेस के नाम कई जगहों से 30 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। उसके माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे और कर्ज के नोटिस उनके घर आने से पूछताछ कर रहे थे, इसके बारे में किसी तरह की साफ जानकारी नहीं देती थी, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था।
KR Puram Triple Murder Case: एक के बाद एक कई वार कर किया लहुलुहान
पुलिस की पूछताछ में श्वेता ने बताया कि 22 जून की रात को श्वेता और उसके पार्टनर ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग समय पर अपने फ्लैट पर बुलाया। सबसे पहले उसने अपनी मां को बुलाया और चाकुओं से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। मारने के बाद उसने शव को बाथरुम में छिपा दिया। इसके बाद उसके बहन फ्लैट पर पहुंची, जिसे चाकुओं से गोंदकर मार दिया। इसके बाद उसके पिता पहुंचे, उनपर दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ कई वार किए। वो बुरी तरह लहुलुहान हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया और टू-व्हीलर से फरार हो गए। बेंगलुरु से 200 किमी दूर जाने के बाद उनकी वाहन खराब हो गया। दोनों एक बस से पुडुचेरी पहुंचे और वहां से दोनों अलग हो गए।
KR Puram Triple Murder Case: लिव-इन रिलेशनशिप बनी मौत का कारण
श्वेता इस दौरान कहीं और फरार होने की फिराक में थी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया है। पुलिस को जानकारी मिली की कैनेथ भी पुडुचेरी में छुपा था। 25 जून की शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दोनों को अरेस्ट करने में कामयाब रही। पुलिस को जब शव के बारे में पता चला तो उन्हें परिवार की बड़ी बेटी पर शक हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसके माता-पिता इस रिश्ते से नाखुश थे, जो उनकी मौत का कारण बनीं।
ये भी पढ़ें: Ketan Agrawal Murder Case: शादी के सपने रह गए अधूरे, केतन हत्याकांड में पिता ने CM से मांगा इंसाफ, SIT जांच की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
चतरा में मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या, आपसी रंजिश में दिया घटना को अंजाम
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हादसा, केरल जा रहे मजदूरों की जीप बेकाबू होकर घर में घुसी, तीन की मौत
2026-06-26
-
गया जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, लापरवाही और कैदियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
2026-06-26
-
आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, DRI की टीम ने किया दुर्लभ जीवों का रेस्क्यू
2026-06-26
-
झांसी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ 'स्माइल केंद्र', कटे होंठ और तालू वाले बच्चों का होगा निशुल्क इलाज
2026-06-26
-
लखनऊ अग्निकांड के बाद शाहजहांपुर में प्रशासन सख्त, दो रेस्टोरेंट सील
2026-06-26
-
रामगढ़-बोकारो हाईवे पर भीषण हादसा, वैन-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
2026-06-26
-
शाहपुरा में 1008 पार्श्वनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा हुई विराजमान, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
2026-06-26
-
दोस्ती शर्मसारः आपसी विवाद में युवक पर दोस्तों ने चलाई गोलियां, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे
2026-06-26