Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार, गबन और साजिश की धाराओं में केस दर्ज
खबर सार :-
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रस्ट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खबर विस्तार : -
Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट और एसआईटी की सिफारिश के बाद 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मे आठ लोग गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार होने वालो में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू जो, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी ड्राइवर, सुभाष श्रीवास्तव लेखा प्रभारी और रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, अनुकल्प मिश्रा ट्रस्ट कर्मी, लवकुश मिश्रा अनुकल्प मिश्रा का बहनोई, अविनाश शुक्ला कैशियर चंदा गिनने वाला, करुणेश पांडेय कैशियर, मनीष यादव-टिन्नू का भतीजा, रमाशंकर मिश्रा चंदा कैशियर के नाम शामिल हैं। उत्तर-प्रदेश सरकार के निर्देश पर बीएनसी के धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें चोरी करना, चोरी में मदद करना, गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी कर्मचारी या संस्थाकर्मी के द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज की गई। यह केस रामजन्मभूमि कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था।
Ram Mandir Donation Scam: ट्रस्ट के सदस्य श्री कृष्ण मोहन ने दर्ज कराई थी शिकायत
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और पैसों के गबन के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत में साफ कहा कि इन आठ लोगों ने सिस्टमैटिक तरीके से मंदिर के चढ़ावे को गबन कर रहे थे। जिस पर एसआईटी की टीम ने मुहर लगाई है। क्यास लगाया जा रहा था कि गबन के आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। यह विवाद सबसे पहले 7 जून को सियासी चर्चा के केंद्र में आया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी जांच की मांग की थी।
Ram Mandir Donation Scam: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया से साधा निशाना
चढ़ावा चोरी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, भाजपा राज में नाइंसाफी की दिखेगी ये झांकी-फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फंसाना है, उसके बाद FIR हो रही है। लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जाँच की गई होगी मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कांग्रेस नेता और बेटे की गोली मारकर हत्या, विपक्ष हमलावर
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा
2026-08-15
-
हिमाचल को 100 नए सीबीएसई स्कूलों की सौगात, सीएम ने की घोषणा
2026-08-15
-
‘उत्साह और जोश से भरा हुआ है देश’, तिरंगा यात्रा में बोले CM मोहन यादव
2026-08-14
-
हमीरपुर में खुलेगा हिमाचल प्रदेश का पहला 'साइंस काॅलेज': सीएम सुक्खू
2026-08-14
-
शहडोलः बारिश में परेशानी का सबब बना माॅडल रोड, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
2026-08-14
-
भोपाल में निकली 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल
2026-08-14
-
चाकसू में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
2026-08-14
-
Koderma Accident: कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत
2026-08-14
-
ग्रेटर नोएडा में लकड़ी की दुकान पर लगी भीषण आग, एक की मौत
2026-08-14
-
चमोली में भीषण हादसा: टनल धंसने से अब तक 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
2026-08-13
-
UP T-20 : CM करेंगे इकाना स्टेडियम में लीग का उद्घाटन, बदला रहेगा रूट
2026-08-13
-
साइबर अपराधियों के गढ़ पर पुलिस का प्रहार, झांसी पुलिस सम्मानित
2026-08-13
-
बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
2026-08-13
-
भाजपा विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
2026-08-13