Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मंदिर के शिखर पर मंगलवार को ध्वजारोहण किया गया। पीएम मोदी ने 161 फुट ऊंचे शिखर पर दो किलो वजनी केसरिया ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान मौजूद भक्तों ने इस ऐतिहासिक पल को देखा और माहौल को "जय श्री राम" के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) भी मौजूद रहे। इस दौरान रामभक्तों को संबोधित करते हुए RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि आज उन सभी संतों, भक्तों और कर्मयोगियों के लिए अहमियत का पल है, जिन्होंने राम मंदिर बनाने के लिए सदियों तक संघर्ष किया और अपनी प्राण अर्पित कर दिए।
मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) ने कहा कि इस सपने को सच होते देखने की ख्वाहिश रखने वाले महान आत्माओं की आत्माएं आज संतुष्ट हुई होंगी। भागवत ने कहा कि अशोक सिंघल, संत परमहंस चंद्र दास और आदरणीय डालमिया जी जैसी महान हस्तियों को आज सच्ची शांति मिली होगी। मंदिर का शास्त्रीय प्रोसेस पूरा हो गया है और राम राज्य का ध्वज, जो कभी अयोध्या में लहराता था और दुनिया को अपने आलोक से समृद्धि देता था, एक बार फिर हमारी आंखों के सामने आसमान में ऊंचा उठ गया है।
अपने संबोधन में सरसंघचालक ने राम राज्य के ध्वज पर दिखाए गए रघुकुल के प्रतीक कोविदार वृक्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह वृक्ष त्याग, छाया और लोक कल्याण का प्रतीक है-खुद धूप में खड़ा होकर दूसरों को फल और खुशी देना। यही रघुकुल की शक्ति और जीवन दर्शन का आधार रहा है। सूर्य देव का उदाहरण देते हुए भागवत ने कहा कि संकल्प की पूर्ति सत्व से होती है।
रथ चलाने के लिए सात घोड़े और लगाम की ज़रूरत होती है, लेकिन रस्सी और सारथी के बिना रथ नहीं चल सकता। फिर भी, सूर्य देव हर दिन पूरब से पश्चिम की ओर चलते हैं क्योंकि यह सत्व की शक्ति है। हिंदू समाज ने 500 साल से अपने सत्व को साबित किया है, और आज रामलला एक शानदार मंदिर में विराजमान हैं। भागवत ने यह भी कहा कि राम मंदिर आज सच हो गया है, उन संतों और कार्यकर्ताओं के देखे गए सपने से भी ज़्यादा भव्य रूप में। यह सिर्फ़ एक कंस्ट्रक्शन नहीं है, बल्कि हिंदू समाज के सब्र, ताकत और विश्वास की जीत है।
अन्य प्रमुख खबरें
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक पर मई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
अष्टम पोषण पखवाड़ा की हुई शुरूआत, निकाली गई पोषण रैली
नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने टूटने पर हंगामा, समाधान की मांग
विश्व नवकार महामंत्र दिवस: भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का विराट संगम
कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान सुल्तानपुर का लाल नायक अखिलेश शुक्ल शहीद
नदबई में सर्राफा दुकान पर चोरी, 10 लाख की चांदी के जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर
सपा नेता आईपी सिंह पर FIR दर्ज, CM योगी पर की थी विवादित टिप्पणी
शाहपुरा को फिर जिला बनाने का वादा, सियासत में गरमाई बहस