अयोध्याः अयोध्या शहर के नाका बाईपास स्थित लखनऊ हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास शनिवार को इंस्पायरड स्पेस हार्डवेयर प्लाईवुड शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारिक जगत से जुड़े लोग और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का इंस्पायरड स्पेस शोरूम के प्रबंधक प्रतीक सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बुके भेंट कर एवं रामनाम उड़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
शोरूम के प्रोपराइटर प्रतीक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में आधुनिक होम डेकोर और इंटीरियर सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग को देखते हुए ‘Inspired Spaces’ शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्यावासियों को अपने घर सजाने के लिए लखनऊ, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाले प्लाईवुड, माइका, मॉड्यूलर किचन, हार्डवेयर और डिजाइनर फिटिंग्स उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रतीक सिंह ने बताया कि शोरूम में मॉड्यूलर सिटकनी, हैंडल, लॉक और हार्डवेयर की आकर्षक एवं डिजाइनर रेंज मौजूद है। इसके साथ ही प्लाईवुड और माइका पर 20 वर्षों की फुल रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रही है, जो ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा है। उन्होंने कहा कि मुंबई के अनुभवी आर्किटेक्ट्स और दिल्ली, ओडिशा तथा गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा घर सजाने और इंटीरियर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि Inspired Spaces में दिल्ली और मुंबई के थोक दामों पर प्रीमियम क्वालिटी का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्राहक अपने सपनों का घर आधुनिक डिजाइनों और मजबूत निर्माण के साथ साकार कर सकेंगे। उन्होंने अयोध्यावासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील की।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण प्रताप सिंह, प्रवर प्रताप सिंह सहित अनेक सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और अतिथियों के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-01
Bengal Politics: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, पार्टी ने दो विधायकों को किया निष्कासित
2026-06-01
गांजा तस्कर से मुठभेड़, आरोपी घायल, 50 लाख का गांजा बरामद
2026-06-01
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा
2026-06-01
दूधनाथ ने संभाला ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार, बतायी प्राथमिकता
2026-06-01
रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
2026-06-01
अपनी मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
2026-06-01
चार पीढ़ियों से रह रहे परिवारों को हटाने का विरोध, हिंदू युवा संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-01
हजारीबाग में लापता भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए एसआईटी गठित
2026-06-01
Noida: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 20 गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और वाहन बरामद
2026-06-01
2026-06-01
Lucknow: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, पति समेत छह पर केस, जांच में जुटी पुलिस
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01