अयोध्या: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के द्वितीय चरण को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने देवकाली एवं करियप्पा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करना तथा आगामी चरण की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। इस दौरान पूर्व सांसद ने अभियान को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर घर संपर्क अभियान को तेज करना होगा और घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करनी होगी।
उन्होंने विशेष रूप से नवमतदाताओं को जोड़ने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। लल्लू सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
बैठक के दौरान मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व सांसद ने सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की नींव होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने का आग्रह किया।
बैठक में रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, शशि प्रताप सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, चेतन गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, अरूण तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े