अयोध्याः ग्राम माझा बरहटा में स्थित साकेत बुद्ध विहार को हटाने के उद्देश्य से आवास विकास परिषद द्वारा जारी की जा रही नोटिसों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील सदर के तिकुनिया पार्क में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बुद्ध अनुयायी शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने की, जबकि संचालन महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्य ने किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि साकेत बुद्ध विहार वर्षों से क्षेत्र के नागरिकों और बुद्ध अनुयायियों की धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। यह ग्राम का एकमात्र बुद्ध विहार है, जहां लोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस धार्मिक स्थल को हटाने का प्रयास संविधान के तहत प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में इस विहार को हटाने नहीं देगी।
पंचायत के माध्यम से जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया, जिसमें मांग की गई कि आवास विकास परिषद द्वारा जारी सभी नोटिसों को तत्काल निरस्त किया जाए और साकेत बुद्ध विहार को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाए। पंचायत में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि धार्मिक स्थल के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की गई तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) विधिक और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।
महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्य ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक धार्मिक स्थल का नहीं, बल्कि समाज की आस्था और अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने महिलाओं से भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
पंचायत में वरिष्ठ प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह माया, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, मंजू, रामप्यारी, धरिया राम, सुरेश, संजय यादव, दिनीराम, रीमा, राधाकेश कुमारी, ममता देवी, कंचन, रामशिला, तारावती, गया देवी, राजू पांडे, मीडिया प्रभारी राजरानी, मितादेवी, रामवती, राजकुमारी, राजमणि यादव, जिला उपाध्यक्ष संगठन मंत्री अर्जुन मौर्य सहित सैकड़ों किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में साकेत बुद्ध विहार को संरक्षित रखने की मांग दोहराई और प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। पंचायत शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, लेकिन आंदोलन को और तेज करने के संकेत भी दिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
राणासर में 8 मार्च से होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Holi 2026: उपद्रवियों की खैर नहीं....होली-रमजान को लेकर बिहार पुलिस ने कसी कमर
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
Hathras Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिलाओं सहित 6 की मौत, कई घायल
India-Canada: कैसा होगा दोनों देशों के बीच व्यापार, 2030 का रखा ये लक्ष्य
छत्तीसगढ़ की अनोखी ‘डंगाही होली’, 300 सालों से निभाई जा रही ये परंपरा
झांसी न्यूज परिवाहन विभाग का निजी बस ऑपरेटरों पर एक्शन
नेपाल राष्ट्र में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च
Pilibhit: ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी नई सड़क, घटिया निर्माण का लगाया आरोप
राइस मिल पर बिना रजिस्ट्री के कब्जे का लगा आरोप, व्यापारी ने बयां किया दर्द
वार्षिक निरीक्षण में थाना बल्दीराय की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
Pilibhit: जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय
Pilibhit: नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने मारी टुकटुक में टक्कर, महिला गंभीर
मेडिकल कॉलेज की बदलेगी सूरत, सड़क-बाउंड्री वॉल और STP निर्माण को मिली मंजूरी