अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के पुरूषोत्तम नगर वार्ड अंतर्गत ग्राम सभा पूरे हुसैन खां स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में वर्षों पुराना काली माता मंदिर ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। लेकिन अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना के चलते यह मंदिर ध्वस्तीकरण की सूची में शामिल हो गया है। इससे ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है।
इस संबंध में सपा के जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी सदर से मिलकर मंदिर के लिए वैकल्पिक स्थान आवंटित करने की मांग की। ग्रामीण राहुल यादव ने बताया कि यह स्थान न सिर्फ पूजा-पाठ का केंद्र है, बल्कि गांव के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों का भी प्रमुख स्थल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी वर्षों से यहां श्रद्धा से पूजन-अर्चन करते आ रहे हैं, जिससे उनका भावनात्मक जुड़ाव गहरा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर के विस्थापन की स्थिति में उसे गांव की ही खाली सरकारी भूमि या विस्थापितों को दी जा रही भूमि में स्थानांतरित कर पुनः स्थापित किया जाए। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित समाधान निकाला जाएगा।
ग्रामवासियों की मांग और प्रशासन की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह उम्मीद जगी है कि धार्मिक आस्था से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर नई भूमि पर पुनः स्थापित होकर अपनी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी