Ayodhya Deepotsav: इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव न केवल भव्यता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा, बल्कि तकनीकी प्रबंधन का भी एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ मेले की तरह पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एआई कैमरों से दीपोत्सव की निगरानी की जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 11 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो चप्पे-चप्पे पर नज़र रखेंगे। ये एआई कैमरे लता चौक, धर्म पथ, राम पथ और राम की पैड़ी पर लाइव रहेंगे और हर तरफ से आने-जाने वालों पर नज़र रखेंगे।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि दीपोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। एआई कैमरे न केवल भीड़ की गिनती करेंगे, बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान भी करेंगे। अगर किसी इलाके में ज़्यादा भीड़ होती है, तो ये कैमरे तुरंत अधिकारियों को अलर्ट भेजेंगे, जिससे भीड़ प्रबंधन तुरंत संभव होगा।
उन्होंने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर 11 एआई कैमरे एक्टिव मोड में रहेंगे। मेला क्षेत्र में इन कैमरों का परीक्षण किया जा चुका है। पूरा आयोजन क्षेत्र इन कैमरों से कवर होगा।
दीपोत्सव के दौरान ये कैमरे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की रियल टाइम निगरानी करेंगे। महाकुंभ मेले की तर्ज पर तैयार की गई यह एआई भीड़ प्रबंधन प्रणाली अयोध्या में लागू की जा रही है। यह प्रणाली न केवल भीड़ का वैज्ञानिक विश्लेषण करेगी, बल्कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी। कैमरों से एकत्रित डेटा लाइव अपडेट के रूप में प्रशासन तक पहुँचेगा। यह तकनीक सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा सुनिश्चित करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी