Amroha Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच साल की बच्ची और 22 वर्षीय टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। कई छात्र घायल हो गए। यह हादसा गजरौला रोड पर आगापुर गांव के पास उस वक्त हुआ जब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की वैन सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कून वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 12 छात्र समेत 13 लोग घायल हो गए। शिक्षिका और ड्राइवर समेत कुल 16 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन न केवल ओवरलोड थी, बल्कि तेज़ गति से भी चल रही थी। चालक वैन पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसकी सीधी टक्कर गजरौला की ओर से आ रही एक पिकअप से हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को वैन के गेट तोड़कर बच्चों को बाहर निकालना पड़ा। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 5 साल की बच्ची अनाया और शिक्षिका निशा को मृत घोषित कर दिया।
बेटी की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही अनाया के पिता एडवोकेट सत्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में अपनी बेटी का शव देखकर वह रो पड़े और बेहोश हो गए। अनया एलकेजी की छात्रा थी और हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान की रहने वाली थी। अनाया की मां रूबी उसी स्कूल में शिक्षिका हैं और हादसे के समय अपनी बेटी के साथ आगे की सीट पर बैठी थीं। वह भी गंभीर रूप से घायल हैं।
स्कूल वैन हादसे की खबर मिलते ही परिजनों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। घायल बच्चों को खून से लथपथ देखकर सभी की आंखें भर आईं। कई बच्चों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में 22 वर्षीय शिक्षिका निशा की भी मौके पर ही मौत हो गई। वह हसनपुर की रहने वाली थीं और स्कूल वैन में बच्चों के साथ ड्यूटी पर थीं।
उधर सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों का इलाज सुनिश्चित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी